जमशेदपुर : जमशेदपुर की संस्था क्रीड़ा भारती, कोशिश एक मुस्कान लाने की और लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है. विशाल योग 21 जून को जमशेदपुर केबल टाउन के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त कमिटी बनायी गयी. इसके लिए मुख्य संयोजक कुशल राजू को और सह-संयोजक करमजीत सिंह कम्मे को बनाया गया है. वहीं कुंदन चंद्रा, अमर सिंह, सुखदेव सिंह, अनुराग कुमार, पुतुल सिंह, सुलोचना देवी, डॉली रानी, कुणाल शर्मा, गौतम गोप, सुमित कुमार सिंह, सुजल सिंह, काजल कुमारी और दिलीप दत्ता को सदस्य बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण, उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, चंद्रशेखर, रंजीत कुमार, मंत्री सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष जगदीश, सह-कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर, सह मंत्री अनूप कुमार सिंह, कुंदन कुमार चंद्रा और सुखदेव सिंह उपस्थित रहे.







