रामगोपाल जेना चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के इटीहांसा स्थित अपग्रेड हाई स्कूल इटीहांसा में विद्यालय परिसर की चाहरदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुखराम उरांव ने किया. इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधिगण, ग्रामीण एवं विद्यालय से जुड़े लोग उपस्थित रहे. जानकारी के अनुसार लगभग 30 लाख रुपये की लागत से विद्यालय की चाहरदिवारी का निर्माण कराया जाएगा. विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि विद्यालयों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. चाहरदिवारी निर्माण से विद्यालय परिसर सुरक्षित होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी विकास कार्य किए जाएंगे.कार्यक्रम के दौरान ठेका कंपनी के सागर साव एवं मोहित साव, कनीय अभियंता अंकित आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय में चाहरदिवारी निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.







