जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से बुधवार को क्लब में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस शोक सभा में दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गईं. ज्ञात हो कि दैनिक भास्कर के वरीय पत्रकार मृत्युंजय सिंह (46) का शनिवार सुबह करंट लगने से निधन हो गया. मृत्युंजय सिंह शनिवार तड़के अपनी पत्नी को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बैठाने घाटशिला रेलवे स्टेशन गए थे. वहां से वे मुसाबनी स्थित अपने आवास लौटे. उसके बाद घर के पिछवाड़े में मरे हुए सुअर को देखने के लिए गए. इसी दौरान फेंसिंग में दौड़ रही करंट की चपेट में आ गए. आस पड़ोस के लोगों ने जब उन्हें जमीन पर गिरा हुआ देखा. उन्हें तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक आरएन टुडू ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. श्रद्धांजलि सभा का संचालन महासचिव विनय पूर्ति ने किया जबकि अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज सिंह ने की. इससे पूर्व दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई. (नीचे भी पढ़े)
शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह ने स्व मृत्युञ्जय सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. संस्थापक अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, संरक्षक देवानंद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह और मो अकबर ने शोकित परिवार की मदद के लिए पहल आह्वान किया. इस पर अध्यक्ष ने राहत के लिए सभी सदस्यों से स्वेच्छा राशि उपलब्ध करने का आग्रह किया जिससे परिजनों को तत्काल राहत दी जा सके. इसके अलावा उनकी बेटी की पढ़ाई और परिजनों के भविष्य के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद की पहल का संकल्प लिया गया. शोक सभा में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, दशमत सोरेन, संजय सरदार, रत्नेश तिवारी, नानक सिंह, नागेंद्र शर्मा, अनूप गुप्ता, संतोष कुमार पासवान, मुस्तवा रिजवी, कल्याण गोराई, सुदर्शन शर्मा, अनवर, रोहित कुमार, प्रसेनजीत सिंह, भोला प्रसाद, रंजीत ओझा, सुमन झा, सरफ़राज गोलू, प्रतीक पीयूष, चाणक्य शाह, मधु सिंह, जावेद आलम, राज भगत आदि उपस्थित थे.








