• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 11, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rjd : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79 वे जन्मदिन पर पुरेंद्र ने काटा 79 पाउंड का केक, पुरेंद्र बोले – लालू व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है

Jamshedpur rjd : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79 वे जन्मदिन पर पुरेंद्र ने काटा 79 पाउंड का केक, पुरेंद्र बोले – लालू व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रदेश महासचिव राजद व लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के 79 वें जन्मदिन के अवसर पर 79 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया. केक करते ही कार्यकर्ताओं ने “हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव” के गगन भेदी नारे लगने लगे. केक काटने से पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद यादव के माथे पर तिलक लगाया एवं उनकी आरती उतार कर पूजा अर्चना की. लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने केक कटिंग के उपरांत लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इस अवसर पर लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें “लालू प्रसाद यादव के पोते का नाम क्या है”, “लालू प्रसाद यादव का जन्म कब हुआ?” ” लालू प्रसाद यादव की माता का नाम क्या था?” ” लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री कब बने?” ” लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री कब बने?” इत्यादि प्रश्न पूछे गए और विजई प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक राजेश रसिक यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर दो नए गीतों यथा “जुग जुग जिया ए माई के लाल बाटे अनघा बधाई” एवं “हैप्पी बर्थडे लालू चाचा के” की शानदार प्रस्तुति की गई. अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे देश में आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र के अलावे सभी ठेकेदारी में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड के उद्योगों में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने की झारखंड सरकार की घोषणा को धरातल पर लागू कराने के लिए भी आंदोलन तेज किया जाएगा. लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह में लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव और राजद के ऊपर गाए गए गीतों यथा – “जुग जुग जिय ए सरकार”, “देत बानी ढेर ढेर जन्मदिन के बधाई हो”, “फिर लालटेनीय जरी”, “लालू बिना चालू इ बिहार ना होइ”, “लालू यादव के जन्मदिन पर दे तानी अनघा बधाई” के धुन पर खूब थीरकते नजर आए. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को मुख्य रूप से विकास प्रसाद, राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजद पूर्व प्रदेश सचिव देव प्रकाश, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, इंजीनियर अजीत कुमार यादव, यदुनंदन राम, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कमलेश कुमार यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश्वर पंडित, एस एन यादव, मनोज चौरसिया, गौरी यादव, राजेश रसिक यादव, यदुनंदन राम, उमाशंकर राम, अरविंद कुमार पप्पू, शिक्षिका संध्या प्रधान, हरि बालक राम ने संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप मंडल, प्रमोद गुप्ता,आर के अनिल, संतोष कुमार सिंह, प्रभास कुमार झा, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, भरत राम, अधिवक्ता संजय कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा ,फौजी शैलेंद्र सिंह, आर के अनिल, अजय यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र बंधु यादव, राहुल यादव, नीतीश कुमार सिंह, शेखर कुमार, जयशंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश, विनोद कुमार कुशवाहा, सिमरन मेहरा, रघुनाथ प्रसाद सिंह, संजय बेहरा ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

खबर

Jharkhand deoghar 6 drug paddlers arrested : देवघर पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत छह गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी करने के 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

June 11, 2026
Jamshedpur rural rains : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, किसानों में भी खुशी
खबर

Jamshedpur rural rains : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, किसानों में भी खुशी

June 11, 2026
jamshedpur self immolation- धातकीडीह तालाब के पास खुद को आग लगाने वाले वृद्ध की मौत, एमजीएम अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

jamshedpur self immolation- धातकीडीह तालाब के पास खुद को आग लगाने वाले वृद्ध की मौत, एमजीएम अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

June 11, 2026
Next Post
Jamshedpur rural bjp : भाजपा के जमशेदपुर ग्रामीण की हुई बैठक, जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने पार्टी को मजबूत बनाने का किया आह्वान

Jamshedpur rural bjp : भाजपा के जमशेदपुर ग्रामीण की हुई बैठक, जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने पार्टी को मजबूत बनाने का किया आह्वान

Jamshedpur child kidnapping : मानगो में तीन साल की मासूम बच्ची को वापस कराने वाले पुलिस अफसरों का किया गया अभिनंदन, जेबा खान समेत अन्य नेता एसपी से मिले

Jamshedpur child kidnapping : मानगो में तीन साल की मासूम बच्ची को वापस कराने वाले पुलिस अफसरों का किया गया अभिनंदन, जेबा खान समेत अन्य नेता एसपी से मिले

Jamshedpur srinath university : आईबीएम कंपनी के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय का एमओयू, बिजनेस एनालिटिक्स में बीबीए एवं बीकॉम ऑनर्स कोर्स की शुरुआत

Jamshedpur srinath university : आईबीएम कंपनी के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय का एमओयू, बिजनेस एनालिटिक्स में बीबीए एवं बीकॉम ऑनर्स कोर्स की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand deoghar 6 drug paddlers arrested : देवघर पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत छह गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी करने के 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

Jamshedpur rural rains : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, किसानों में भी खुशी

jamshedpur self immolation- धातकीडीह तालाब के पास खुद को आग लगाने वाले वृद्ध की मौत, एमजीएम अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jamshedpur nh 33 flyover issue : मानगो के एनएच-33 के फ्लाइओवर को लेकर डीएफओ ने किया बड़ा खुलासा, क्लियरेंस के लिए मानगो नगर निगम ने नहीं किया विधिवत आवेदन, वन विभाग जमीन हस्तांतरित करे तो भला कैसे ?

jharkhand bjp president in jamshedpur : केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिनाई उपलब्धियां, कहा – झारखंड को मिला रिकॉर्ड विकास पैकेज

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand deoghar 6 drug paddlers arrested : देवघर पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत छह गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी करने के 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

Jamshedpur rural rains : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, किसानों में भी खुशी

jamshedpur self immolation- धातकीडीह तालाब के पास खुद को आग लगाने वाले वृद्ध की मौत, एमजीएम अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jamshedpur nh 33 flyover issue : मानगो के एनएच-33 के फ्लाइओवर को लेकर डीएफओ ने किया बड़ा खुलासा, क्लियरेंस के लिए मानगो नगर निगम ने नहीं किया विधिवत आवेदन, वन विभाग जमीन हस्तांतरित करे तो भला कैसे ?

jharkhand bjp president in jamshedpur : केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिनाई उपलब्धियां, कहा – झारखंड को मिला रिकॉर्ड विकास पैकेज

jamshedpur health department meeting : स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और जमीनी निगरानी पर उपायुक्त का जोर, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में टीकाकरण, कुपोषण प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव तथा अन्य कार्यक्रमों की हुई गहन समीक्षा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News