पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के तेतला गांव के नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .मिली जानकारी अनुसार तेतला गांव के युवक मंगल सरदार ने गांव की ही लड़की को भगा कर ले गया था, जिसके उपरांत लड़की के भाई ने रविवार को पोटका थाना में बहन के गायब होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. (नीचे भी पढ़े)
जिसके उपरांत पोटका पुलिस हरकत में आई और मंगल सरदार को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है.







