देवघर: नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को नगर आयुक्त से सकारात्मक चर्चा के बाद समाप्त हो गया है. सोमवार को नगर आयुक्त ने झारखंड लोकल बॉडी एंप्लॉय फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल को वार्तालाप के लिए आवेदन देकर बुलवाया था,वहीं फेडरेशन के संरक्षक नागेंद्र नाथ बलियासे भी बैठक में उपस्थित थे.बैठक के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नगर आयुक्त के साथ सकारात्मक बात हुई है,उन्होंने कर्मियों के तीनों मांग,समय पर वेतन का भुगतान,बकाया ईपीएफ और पीएफ का भुगतान के साथ साथ केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाये गए वेतन के अनुसार ही अब सबों को वेतन का भुगतान किया जाएगा,इसलिए आज से हड़ताल को तोड़ने की घोषणा की जाती है.(नीचे भी पढ़े)
इधर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के हित में प्रतिवर्ष 25 लाख की राशि “सफाई कर्मचारी कल्याण कोष” में देने की घोषणा की है. उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट करते हुए लिखा है की,नगर निगम की हड़ताल आज सोमवार से खत्म हो जाएगी,मैंने अपने व्यक्तिगत पैसे से प्रत्येक वर्ष 25 लाख रुपए सफाई कर्मचारी कल्याण कोष में देने का निर्णय लिया है. अब कभी भी देवघर नगरनिगम के कर्मचारी हड़ताल नहीं करेंगे. यूनियन के नेता संजय मंडल के साथ मेरी बातचीत से यह निष्कर्ष निकला है. वहीं सांसद डॉ निशिकांत दुबे की इस पहल की सराहना भी हो रही है. वहीं इसको लेकर नगर निगम की जनता ने कहा कि यह सांसद का अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है.वहीं इस सम्बंध में फेडरेशन के अध्यक्ष सह निगम कर्मचारी नेता संजय मंडल ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ से फोन पर बात कर कहा है,कि आप कर्मचारियों के लिए एक कल्याण कोष बनाइये मैं प्रत्येक वर्ष 25 लाख रुपए कोष में दूंगा आप हड़ताल तोड़ दीजिए.







