जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 एंड स्लैब कास्टर विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. विभाग के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उदघाटन टीएमएच मेडिसिन विभाग के सीनियर डाक्टर मनीष कुमार, विभागीय चीफ हरी बाबु एवं जेडीसी चेयरमैन आरके झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर चीफ ने सभी लोगों का स्वागत किया एवं डाक्टर मनीष ने अपने संबोधन में रक्तदान की महत्व इसकी उपयोगिता तथा इससे संबंधित होनेवाले फायदे के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की. यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने सभी रक्तदान करने वाले को बधाई दी. उन्होंने रक्तदान को एलडी 2 का परम्परा बताया. रक्तदान शिविर में महिलाओ ने भी हिस्सा लिया. शिविर मे कुल 9 महिलाओ समेत 190 लोगो ने रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का संचालन आरके झा एवं धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने किया. उदघाटन सत्र में यूनियन कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, कमिटी मेम्बर धर्मेन्द्र उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव, अनिल झा, मंगल महतो, गुंजन वर्मा, गुरुशरण सिंह, सुभाष के साथ हेड सुजीत कुमार, शशांक शेखर, वीरेंद्र बारी के संग बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे. रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए एचआर मैनेजर कुलदीप सिंह, पीपी त्रिवेदी, ब्रजेश लाल दास, विजय कांत तिवारी, मयूरी सिंह का अहम योगदान रहा.







