
रांची : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में जीतने के बाद भाजपा के समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी समेत तमाम नेताओं और विधायकों का आभार जताया जिनके समर्थन से उनकी जीत सुनिश्चित हो सकी. (नीचे देखे पूरी खबर)

उनका भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित विजयी प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के मार्गदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहे.




