जमशेदपुर : राज क्लब गंडा समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार टांडिया के नेतृत्व में शुक्रवार को गंडा समाज के प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे है. सौंपे गये ज्ञापन में गंडा समाज को झारखंड राज्य में अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की गयी है. मीडिया को जानकारी देते हुए नरेश कुमार टांडिया ने बताया की गंडा समाज को झारखण्ड सरकार अनुसूचित जाति की श्रेणी में सिघ्र ही शामिल करें. गंडा जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग वर्षों पूर्व से गंडा समाज द्वारा किया जा रही है. गंडा समाज के लोग झारखण्ड राज्य के कई जिलों में बसे हुए है. हमारी संख्या लगभग 1,50,000 (डेढ़ लाख) है. टाटा कंपनी की स्थापना के समय से बसे हुए हैं, 115-120 वर्षों से, गंडा समाज के छठी, सातवीं पीढ़ी के लोग सब रह रहें है. पड़ोसी राज्यों में गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, जैसे ओड़िसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जब इन राज्यों में गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल सकता है तो झारखण्ड राज्य में क्यूं नहीं मिल सकता है ? (नीचे भी पढ़ें)
हमारे गंडा समाज के बच्चों का युवाओं का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बच्चों को शिक्षा में, युवाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा राहा है. हमें वोट देने का अधिकार, सरकार बनाने का अधिकार तो मिला है, लेकिन हमारा मूल अधिकार नहीं, गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिया गया है. झारखंड राज्य जब अलग बनी तो हम लोगों को एक उम्मीद जगी थी कि झारखंड राज्य में हमें अपना हक और अधिकार मिल जायेगा. लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य की बात है झारखंड राज्य को बिहार से अलग हुए 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी गंडा जाति को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड सरकार से मांग है कि गंडा जाति को जल्द से जल्द अनुसूचित जाति का दर्जा दें. नहीं तो गंडा समाज के लोग अपने हक व अधिकार के लिए सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंग.
इस मौके पर भारी संख्या में गंडा समाज की महिलायें और पुरुष उपस्थित हुए. नरेश कुमार टांडिया, फूलचंद राय, धर्मेंद्र दीप, हिरन दीप, कृपा नाग, मोतीलाल करन, सुक्रित सागर, शंकर टांडी, रवि महानन्द, सागर सोना, सोनू सोना, मनोज नाग, बलराम तांती, कार्तिक दीप, अरुण दीप, लक्षमी महानन्द तर, गनेश नाग, रथो हरपाल, प्रिया नाग, अंजलि तर, मदन कुमार विश्वास नवीन कुमार, हेमन्त विस्वाल, सन्नी तांती, दिलीप कुमार सुना, श्याम बारीक, आनंद नाग, गणेश नाग आदि लोग उपस्थित हुए.







