रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार चक्रधरपुर स्थित लोको रेलवे अंडरपास (एलएचएस संख्या-170ए) में आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण अंडरपास को 21 जून से 23 जून तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा. रेलवे प्रशासन ने बताया है कि किलोमीटर 311/13-15 स्थित उक्त अंडरपास में मरम्मत कार्य के दौरान आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी. कार्य पूर्ण होने के बाद अंडरपास को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) ने चक्रधरपुर थाना एवं आरपीएफ को पत्र भेजकर मरम्मत अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है. रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा निर्धारित अवधि के दौरान सावधानी बरतने को कहा है.







