जमशेदपुर : जमशेदपुर में नीट री-एग्जाम को लेकर एक बार फिर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है. जहां 21 जून को पुन: होने वाली नीट एग्जाम को लेकर शहर में नो इंट्री लगायी गयी है. नो इंट्री 21 जून की सुबह 11 बजे से रात्रि के 9 बजे तक लगायी गयी है. इस दौरान बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
यह आदेश उपायुक्त राजीव रंजन, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त त्वावधान में जारी किया है. इस दौरान नियमों का सख्ती से पालन करने की वाहन चालकों से अपील की गयी है.







