जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार में हुई हत्या औऱ जानलेवा हमला की घटना के मामले में घटनास्थल पर पहुंची गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रतन कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेश कुमार रंजन तथा आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि डीडी बार के बाहर हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में घायल युवक हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे. दूसरी ओर, लगभग तीन घंटा के बाद भी बिष्टुपुर में रोड जाम है. लोग अब भी जमे है.







