जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार का एक्सल अचानक टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकरायी. दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य गति से चल रही थी. इसी दौरान अचानक उसका एक्सल टूट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गयी. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया. समय रहते बड़ा हादसा टल गया. यदि उस समय सड़क पर अधिक वाहन या राहगीर होते, तो दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.







