• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dd bar case : हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद बिष्टुपुर में देर रात तक बवाल, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, सड़क जाम और आगजनी, देखिए – video

Jamshedpur dd bar case : हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद बिष्टुपुर में देर रात तक बवाल, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, सड़क जाम और आगजनी, देखिए – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की मौत के बाद सोमवार देर रात शहर में भारी बवाल देखने को मिला. पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, कई जगह तोड़फोड़ की, सड़क जाम की और आगजनी भी की. हिमांशु सिंह की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर जुट गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गयी और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी होने लगी. प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी ललित कुमार मीणा की गाड़ी में तोड़फोड़ की. इसके अलावा पुलिस की एक पेट्रोलिंग वाहन पर पथराव कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ. प्रदर्शनकारियों ने आयकर आयुक्त की कार को भी निशाना बनाने का प्रयास किया और चालक के साथ मारपीट की. कई अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

हंगामे की सूचना मिलते ही एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी ललित कुमार मीणा, डीएसपी मनोज ठाकुर समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. देर रात करीब तीन बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली की और स्थिति सामान्य हुई. प्रदर्शन के दौरान हिमांशु सिंह की एक महिला परिजन बिष्टुपुर थाना पहुंच गयी, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. इस दौरान उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई. (नीचे भी पढ़ें)

प्रदर्शनकारियों ने बिष्टुपुर थाना का मुख्य गेट बंद कर दिया और थाना का बोर्ड भी गिरा दिया. ट्रैफिक थाना का गेट भी बंद कर दिया गया. लोगों का कहना था कि जब पुलिस की मौजूदगी में हत्या हो सकती है तो थाना चलाने का क्या औचित्य है. हिमांशु सिंह की पत्नी ऋचा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सिटी एसपी से अपने पति के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की. सिटी एसपी ललित कुमार मीणा सड़क पर बैठकर उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ऋचा सिंह लगातार कहती रहीं कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में अपराधियों का एनकाउंटर होता है, उसी तरह उनके पति के हत्यारों पर भी कार्रवाई की जाए. उल्लेखनीय है कि हिमांशु और ऋचा की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)

लोगों का गुस्सा इतना अधिक था कि जहां भी पुलिस की गाड़ी दिखाई दी, उसे निशाना बनाया गया. एक पेट्रोलिंग वाहन को भीड़ ने घेरकर उस पर पथराव किया. चालक किसी तरह वाहन लेकर वहां से निकलने में सफल रहा. वहीं सिटी एसपी का वाहन भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रहा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. इस पूरे मामले में एसएसपी पीयूष पांडेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना के तीन पुलिसकर्मियों एएसआई रतन कुमार दास, एएसआई राजेश कुमार रंजन और आरक्षी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि इन तीनों की मौजूदगी में ही चाकूबाजी की घटना हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)

हालांकि निलंबन के बाद भी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की. गौरतलब है कि शनिवार रात डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में चाकूबाजी हुई थी. इस हमले में हिमांशु सिंह और प्रत्यूष सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे. हिमांशु का इलाज टीएमएच में चल रहा था, जहां सोमवार शाम उनकी मौत हो गयी. वहीं प्रत्यूष का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बिष्टुपुर थाना में कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल
खबर

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल

September 6, 2026
Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास
खबर

Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास

September 6, 2026
jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज

Next Post
Jamshedpur rural : चाकुलिया नगर पंचायत वार्ड 3 की पार्षद सोनिया दास ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया

Jamshedpur rural : चाकुलिया नगर पंचायत वार्ड 3 की पार्षद सोनिया दास ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया

Jamshedpur incident : परसुडीह में कन्वाई चालक के साथ हुए अपहरण व जानलेवा हमला मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई, चालक की स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, देखिए – video

Jamshedpur incident : परसुडीह में कन्वाई चालक के साथ हुए अपहरण व जानलेवा हमला मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई, चालक की स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, देखिए - video

Jamshedpur rural hul diwas- चाकुलिया के विभिन्न गांव में मना हूल दिवस, विधायक ने सिदो कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur rural hul diwas- चाकुलिया के विभिन्न गांव में मना हूल दिवस, विधायक ने सिदो कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News