जमशेदपुर: जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के सामने हुई हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्यूष कुमार की जानलेवा हत्या मामले में बिष्टुपुर थाना थाना प्रभारी आलोक दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनकी जगह पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं गोलमुरी के यातायात थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद को बर्मामाइंस थाना प्रभारी बनाया गया. बिष्टुपुर साइबर थाना के प्रभारी मो कुदूस को गोलमुरी का यातायात थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि बिष्टुपुर थाना प्रभारी के आलोक दुबे को हिमांशु हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों और विभागीय समीक्षा के आधार पर कार्रवाई की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पहले भी इस मामले में घटनास्थल पर मौजूद गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों में एएसआई रतन कुमार दास, एएसआई राजेश कुमार रंजन और आरक्षी मनोज कुमार को निलंबित किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.







