• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 2, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand labours rescued from tamilnadu : तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में फंसे झारखंड के 42 प्रवासी श्रमिक की हुई वापसी, मृतका का पार्थिव शरीर बुधवार को पहुंचेगा रांची

jharkhand labours rescued from tamilnadu : तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में फंसे झारखंड के 42 प्रवासी श्रमिक की हुई वापसी, मृतका का पार्थिव शरीर बुधवार को पहुंचेगा रांची
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में प्रभावित झारखण्ड के सभी 42 श्रमिकों की सुरक्षित झारखण्ड वापसी सुनिश्चित कर ली गई है. सभी श्रमिक ट्रेन से झारखण्ड के लिए रवाना हो चुके हैं. मालूम को कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में 21 जून 2026 को हुई अमोनिया गैस रिसाव की दुःखद औद्योगिक दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए थे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को स्पष्ट आदेश दिया था कि प्रभावित झारखण्ड के सभी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल गृह वापसी के लिए तत्काल हर संभव कदम उठाए जाएं. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव व श्रमायुक्त के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष ने तिरुवल्लूर जिला प्रशासन, तमिलनाडु श्रम विभाग, रेलवे बोर्ड, दक्षिण रेलवे तथा अस्पताल प्रशासन के साथ चौबीसों घंटे समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू और राहत अभियान चलाया. इस औद्योगिक हादसे में झारखण्ड के कुल 42 प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिन्होंने अपने गृह राज्य लौटने की इच्छा व्यक्त की. झारखण्ड सरकार के विशेष अनुरोध और सतत समन्वय के बाद, रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस में झारखण्ड के श्रमिकों के लिए एक विशेष स्लीपर कोच स्वीकृत किया गया. इसके बाद मंगलवार को सभी 42 श्रमिक चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सकुशल झारखण्ड के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. यात्रा के दौरान इन श्रमिकों के लिए पैंट्री कार के माध्यम से भोजन-पानी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त रेलवे सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है. इस हादसे में धनबाद निवासी श्रमिक सुश्री प्रीति देवी का उपचार के दौरान चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में दुःखद निधन हो गया था. (नीचे भी पढ़े)

झारखण्ड सरकार की पहल पर मृतका के परिजनों के तमिलनाडु आगमन, शव की पहचान, पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूर्ण कराया गया. तमिलनाडु सरकार के सहयोग से मृतका का पार्थिव शरीर मंगवार शाम हवाई मार्ग से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेगा. झारखण्ड सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस की मुस्तैद व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके गृह जिला धनबाद भेजा जाएगा. झारखण्ड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है. राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा नियोक्ता और संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है, ताकि मृतका के परिजनों को नियमानुसार देय उचित मुआवजा और अन्य सभी वैधानिक लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जा सकें.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

July 2, 2026
Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक
खबर

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

July 2, 2026
Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह
खबर

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

July 2, 2026
Next Post
jamshedpur bjp : हूल दिवस पर जमशेदपुर भाजपा ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, किया शहीदों को याद

jamshedpur bjp : हूल दिवस पर जमशेदपुर भाजपा ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, किया शहीदों को याद

Adityapur jeweler attacked : आदित्यपुर में रंगदारी देने से इनकार करने पर जेवर व्यवसायी पह हमला, अपराधियों ने चापड़ मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी, जख्मी व्यवसाई टीएमएच में भर्ती,एक आरोपी गिरफ्तार

Adityapur jeweler attacked : आदित्यपुर में रंगदारी देने से इनकार करने पर जेवर व्यवसायी पह हमला, अपराधियों ने चापड़ मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी, जख्मी व्यवसाई टीएमएच में भर्ती,एक आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur law and order issue raised by cait : कैट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुरेश सोंथालिया ने जमशेदपुर के विधि व्यवस्था को लेकर जतायी गंभीर चिंता, लिखा केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र

jamshedpur law and order issue raised by cait : कैट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुरेश सोंथालिया ने जमशेदपुर के विधि व्यवस्था को लेकर जतायी गंभीर चिंता, लिखा केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 2nd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 2 जुलाई 2026

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur blood camp – डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur blood camp – डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में विष्णु यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार मर्डर केस में पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह के घर पर की छापामारी, गाड़ियां जब्त कर ले गयी, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News