जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिस्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हिमांशु सिंह की हत्या औऱ उसके साथी प्रत्युष पर जानलेवा हमला के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पांडेय औऱ उनकी पत्नी निधि द्विवेदी को सरायकेला खरसावां ज़िलें के एसपी के पद से तत्काल हाता दिया है. कोल्हान के डीआईंजी को जमशेदपुर औऱ सरायकेला खरसावां का विधि व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी दी है. सोशल मीडिया पर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी साझा की हैँ जिसमें उन्होंने लिखा है “पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है. (नीचे भी पढ़ें)

चाईबासा (कोल्हान) के आयुक्त एवं रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, डीआईजी जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे. जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस मामले में झारखंड सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद पीड़ित परिवार से फोन पर बात की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की. यह पूरे राज्य का एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है. इससे पहले बिस्टुपुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी को ससपेंड किया जा चुका है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि, शनिवार की रात को बिष्टुपुर के डीडी बारिश के सामने हिमांशु नामक युवक को चपड़ से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. इसके अलावा उसके साथी प्रत्यूष पर भी जानलेवा हमला किया गया था. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई थी जबकि प्रत्यूष की भी हालत गंभीर बनी हुई है. यह सारी घटना जमशेदपुर पुलिस के वैन से उतारकर अपराधियों ने अंजाम दिया था और पुलिस इस दौरान मुक्त दर्शक बनी रही थी.







