जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक के समीप शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायलों में आदित्यपुर निवासी स्नेहा कुमारी और सत्यम कुमार है. (नीचे भी पढ़ें)
सत्यम के पिता सुबोध सिंह के अनुसार सिदगोड़ा के टिम कॉम फ्लैट से उनकी बेटी अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी मना कर अपने भाई के साथ घर लौट रही थी. करीब 10.30 बजे लिट्टी चौके से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के घर के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसमें स्कूटी सवार भाई- गिर गए. इस दौरान तीनों बदमाश भी बाइक से गिर गए. गिरने के बाद दो बदमाशों ने युवती के हाथ से बैग छीन कर फरार हो गया. वही एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. स्थानीय लोगों ने ही पुलिस के सहयोग से दोनों को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.







