जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) द्वारा स्पेशल कैंप के आयोजन का शुभारंभ किया गया. यह कैंप 6 जुलाई से 12 जुलाई तक गमहरिया स्थित उदयपुर गांव में संचालित किया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ मीनाक्षी मुंडा, जो कोल्हान विश्वविद्यालय की वर्तमान में एनएसएस की कोर्डिनेटर है, के द्वारा ओरिएंटेशन का शुभारंभ किया गया. इन 7 दिनो में अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे. पहला दिन डॉ मीनाक्षी मुंडा के द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरे दिन जसोए कम्युनिटी के द्वारा पौध रोपण का कार्य किया जाएगा. तीसरे दिन एनएसएस वॉलंटियर के द्वारा प्रौढ शिक्षा कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा. चौथै दिन त्रिनेत्र हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीणों के आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी. पांचवे दिन हाईफाई जमशेदपुर एनजीओ के द्वारा ग्रामीणों के बीच (फूड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव) भोजन का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया जाएगा. छठा दिन सहायक प्राध्यापक विनय सिंह सांडिल के द्वारा मानव तस्करी के ऊपर जागरूकता कार्यक्रम संचालित होगा. सातवें दिन महाविद्यालय प्रबंधन तथा एनएसएस इकाई द्वारा सामुदायिक संपर्क तथा ग्रामीणों से कार्यक्रम का फीडबैक लिया जाएगा. साथ ही इस कैंप के उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.







