• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 8, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand tourism : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा, झारखंड में इको टूरिज्म का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की जरूरतों पर तैयार करें कार्य योजना

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने  वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया. बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं,  खेल अवसंरचनाओं, पर्यटन स्थलों का विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा राज्य के युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर कई अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्र हैं. इन अंडरग्राउंड माइंस क्षेत्रों को चिन्हित कर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य योजना बनाई जाए.  (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले जहां-जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं ऐसे जगहों को विकसित करने हेतु शीघ्र कार्य तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं. यहां इको टूरिज्म सर्किट विकसित कर पर्यटन को नई पहचान दिलाई जा सकती है. जरूरत है कि हम एक बेहतर इको टूरिज्म सर्किट प्लान के साथ आगे बढ़ें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं इको टूरिज्म स्थलों का योजनाबद्ध एवं समग्र विकास सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य की पर्यटन नीति तैयार करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पतरातू घाटी की सुंदरता देखने योग्य है. पतरातू व्यू पॉइंट बनाए जाने के कार्य को गति प्रदान करें तथा पतरातू सहित अन्य अन्य जरूरत वाले पर्यटन स्थलों पर रोपवे स्थापित किए जाने का प्लान तैयार करें. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लातेहार जिले में अवस्थित नेतरहाट में ग्लास वॉच टावर अथवा ग्लास ब्रिज लगाए जाने की कार्य योजना बनाएं साथ ही वहां कोयल व्यू पॉइंट कॉटेज बनाने, ट्रैकिंग की सुविधा विकसित करने तथा स्विमिंग पूल आदि कार्यों पर के विकास पर बल दिया तथा लोध फॉल में इको टूरिज्म के बढ़ावा देने पर  जोर दिया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों द्वारा सब्जी बेचने या अन्य कोई कार्य करने संबंधी सूचना या शिकायत नहीं आनी चाहिए. ऐसे खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करें तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने संबंधी योजनाएं तैयार करें.   (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने खेलगांव में स्थापित मेगा स्पोर्ट्स व्यवस्था की अद्यतन स्थिति का सुक्षमता से आकलन कर उसका मेंटनेंस, वित्त प्रबंधन, खिलाड़ियों की मुलभूत सुविधाओं आदि से संबंधित कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया. साथ ही इसमें शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि के लिए भी बेहतर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने  झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु क्या-क्या कार्य किया जा सकते हैं इसकी कार्य योजना भी तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न खेल के क्षेत्र में नामचीन व्यक्तियों को झारखंड में परिदर्शन कराने तथा झारखंड के खिलाड़ियों को भी दूसरे राज्यों में एक्सपोजर विजिट कराने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दूसरे राज्यों के उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केन्द्रों, खेल अकादमियों, खेल संस्थाओं में भ्रमण कराए जाने से उनके खेल प्रदर्शन में और अधिक निखार लाया जा सकेगा.(नीचे भी पढ़ें)

कलाकारों का डेटा बेस हो रहा तैयार

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कला-संस्कृति विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न कला विधाओं से जुड़े कलाकारों का डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया. विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में अबतक करीब 12 हजार कलाकारों का निबंधन हुआ है. मुख्यमंत्री ने सभी निबंधित कलाकारों की सूची जिलों में भेजकर उसका सत्यापन करने का निर्देश दिया. साथ ही देश के अन्य राज्यों में स्थापित स्कूल ऑफ फाइन आर्ट प्रबंधन से समन्वय बनाकर निबंधित कलाकारों का एक्सपोजर विजिट कराने तथा दूसरे राज्यों के कलाकारों को भी यहां बुलाकर कला विधा से जुड़े आर्टिस्ट की कला को बेहतर करने का निर्देश दिया. इससे राज्य के कला-संस्कृति को मजबूती मिलेगी तथा राज्य के कलाकारों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर बेहतर अवसर और वातावरण तैयार हो सकेगा. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में ललित कला, साहित्य कला एवं अन्य कलाओं के समग्र विकास पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पर्यटन के विकास से राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा सकेंगे, इस निमित्त यह जरूरी है कि पर्यटन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं आधुनिकता पर विशेष फोकस रखें. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक पर्यटन नमन प्रियेश लकड़ा, निदेशक खेल छवि रंजन, सहित विभाग के वरीय पदाधिकारीगण  उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Saraikela accident : टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग में ट्रक ने दो बाइक सवार को रौंदा, मौत, रोड जाम, देखिये – video
खबर

Saraikela accident : टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग में ट्रक ने दो बाइक सवार को रौंदा, मौत, रोड जाम, देखिये – video

July 8, 2026
Jamshedpur bjp – उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में भाजपा कदमा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर हुई विस्तृत चर्चा
खबर

Jamshedpur bjp – उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में भाजपा कदमा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर हुई विस्तृत चर्चा

July 7, 2026
Jamshedpur arresting : सीतारामडेरा में बंधक बनाकर मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, कारतूस, एटीएम कार्ड व नकदी बरामद
खबर

Jamshedpur arresting : सीतारामडेरा में बंधक बनाकर मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, कारतूस, एटीएम कार्ड व नकदी बरामद

July 7, 2026
Next Post
jamshedpur trade union : कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष फिर से बनाये गये राकेश्वर पांडेय, आमसभा में कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur trade union : कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष फिर से बनाये गये राकेश्वर पांडेय, आमसभा में कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, विधानसभा में जन सुविधाओं से जुड़े लंबित कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

Jamshedpur jugsalai overbridge : जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों - अनिल मोदी, नगर पार्षद ने ओवरब्रिज की सफाई कराने की भी रखी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Wednesday 8th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 8 जुलाई 2026

Saraikela accident : टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग में ट्रक ने दो बाइक सवार को रौंदा, मौत, रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur bjp – उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में भाजपा कदमा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur arresting : सीतारामडेरा में बंधक बनाकर मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, कारतूस, एटीएम कार्ड व नकदी बरामद

Jamshedpur crime : टेल्को में महिला से चेन छिनतई, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela accident : टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग में ट्रक ने दो बाइक सवार को रौंदा, मौत, रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur bjp – उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में भाजपा कदमा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur arresting : सीतारामडेरा में बंधक बनाकर मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, कारतूस, एटीएम कार्ड व नकदी बरामद

Jamshedpur crime : टेल्को में महिला से चेन छिनतई, एक आरोपी गिरफ्तार

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

jamshedpur protest : अयोध्या के चंदा चोरी के मामले को लेकर जमशेदपुर में गुरुवार को होगा प्रदर्शन, झामुमो नेता बबन राय ने की जनता से सहयोग की अपील

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News