जमशेदपुर : लोहरदगा में 2 और 4 जुलाई को आयोजित 26वीं सब जुनियर एवं जुनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन झारखण्ड ताइक्वाडों संघ व लोहरदगा ताइक्वांडों संघ द्वारा लोहरदगा के अमृत पैलेस में किया गया था. यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय थी। जिसमें भिन्न भिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाडियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में कंम्पयूटरीकृत स्कोरिंग का उपयोग किया गया जिसके द्वारा खिलाडियों का प्रदर्शन का निर्णय बहुत ही निष्पक्षता के साथ हुआ. इसमें प्रतियोगिता में जमशेदपुर के खिलाडियों ने अपना प्रदर्शन देते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया. तो वहीं रांची ने विजेता का खिताब अपने नाम किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत स्वर्ण पदक आनंद कुमार झा, महक शर्मा, सुकृति सिंह, अभिनव शर्मा, आर्यन राज, ऋषिका वर्मा, रेश्मी गोप, समीर ओझा ने जीता. ये सभी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखण्ड से अपने अपने वजन वर्ग में प्रतिनिधित्व करेगें. एग्रिको ताइक्वाडों के मुख्य कार्यालय में एक सादा समारोह आयोजित कर पदक विजेता खिलाडियों की हौसला अफजाई की गई. उक्त अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह व झारखण्ड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार, कोच लखन कुमार, पूजा कौर, संतोष तिवारी, राकेश कुमार राणा, सुभाष प्रसाद, हेमन्त रजक, सपना बोस, प्रियंका ठाकुर, राहुल सुमन तथा रेफरी राजीव गोप एवं श्वेता सिंह मौजूद थे.







