जमशेदपुर : हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स की वार्षिक आम सभा (एजीएम) एवं संगठन का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई गई. (नीचे भी पढ़ें)

चुनाव के उपरांत सर्वसम्मति/निर्वाचन के आधार पर डॉ जी संजीवा रेड्डी को संगठन का अध्यक्ष तथा रजत दीक्षित को महासचिव निर्वाचित किया गया. इस चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक के रूप में रघुनाथ पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए श्रमिकों के हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.







