चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में बरसात शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण वायरल फीवर और मलेरिया की चपेट में आ रहें हैं. इस संबंध में मलेरिया विभाग के कर्मियों ने बताया कि विगत 15 दिनों के अंदर अबतक 12 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाएं गये है और उन सभी का स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया है और वे सभी स्वस्थ्य होकर अपने घर चलें गये है. कर्मियों ने बताया कि फिलहाल एक मरीज प्रखंड के कालाझोर गांव निवासी विश्वजीत बेसरा का इलाज स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है और वह खतरे से बाहर है. (नीचे भी पढ़ें)
कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर ग्रामीणों की जांच की जा रही है और मलेरिया बिमारी के प्रति जानकारी देकर लोगों को इससे बचने के उपाए बताकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अबतक सिरजोम सोरेन, डोली कर्मकार, हिरामनी सोरेन, कुनी महतो, सुराई हांसदा, प्रदीप महतो, सुपल मांडी समेत अन्य का उपचार किया गया है. वहीं बरसात शुरू होते ही क्षेत्र में वायरल फीवर के चपेट में लोग आ रहे हैं.







