जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में बुधवार को ” विश्व युवा कौशल दिवस” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना से की. कक्षा एक और दो के छात्रों ने विभिन्न कलाकृतियों को पेपर पर उकेरा. उनके चित्र उनके उज्जवल भविष्य की प्रेरणा को दर्शा रहे थे. कक्षा तीन और चार के छात्रों ने अनेक महापुरुषों की तथा अन्य प्रेरणादायक और साहसी कहानियों के माध्यम से युवाओं के जोश को बढ़ाने का काम किया है. जैसे की विदित है युवा पीढ़ी हमारे देश के स्तंभ है. उनके हर क्षेत्र में विकास द्वारा ही समाज और देश का विकास हो सकता है. यह विज्ञान संगीत, गणित, कला -कृति टेक्नोलॉजी तथा अन्य क्षेत्र हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष युवा दिवस का मुख्य आकर्षण केंद्र गणित ओलंपियाड रहा. यह कार्यक्रम दो स्तर पर किया गया, प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रारंभिक परीक्षा में चुने गए छात्रों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया. हर वर्ग से प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार विजेताओं को मेडल देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया. इस प्रकार विद्यालय हर क्षेत्र में बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है. शिक्षकों ने छात्रों को पूर्ण रूप से सहयोग किया.






