जमशेदपुर : जमशेदपुर की ऐतिहासिक कदमा -बिष्टुपुर से रथयात्रा इस वर्ष एक नए और भव्य आकर्षण की साक्षी बनेगी. जमशेदपुर में पहली बार 51 सदस्यीय बैंड पार्टी रथ यात्रा में अपनी प्रस्तुति देगी. पारंपरिक धुनों, धार्मिक भजनों और उत्साहपूर्ण वाद्ययंत्रों की मधुर गूंज के साथ यह बैंड यात्रा की शोभा को और भी बढ़ाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए यह अनूठा आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिससे रथ यात्रा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल और अधिक भव्य एवं यादगार बनने की उम्मीद है.







