बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में असमाजिक तत्वों के हरकत से लोग परेशान हैं तो वहीं शिक्षा के मंदिर स्कूल परिसर भी इससे वंचित नहीं रहा है. आए दिन असमाजिक तत्वों और शरारती युवकों द्वारा स्कूल परिसर में बैठकर शराब पीने और विद्यालय की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आ रहा है. मंगलवार की रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा शिशु विद्या मंदिर स्कूल परिसर के बरामदें में बैठकर मुर्गा और शराब पीकर शराब की बोतलों को बरामदे में छोड़कर चले गए और परिसर में लगें पानी की नल को तोड़ दिया गया. बुधवार की सुबह जब विद्यालय के शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो बरामदें में शराब की बोतल को देखकर इसकी सूचना पंचायत के मुखिया राम मुर्मु को दी. सूचना पाकर मुखिया विद्यालय पहुंचकर अवलोकन किया मामले को सही पाया. इस संबंध में मुखिया ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्षेत्र में अड्डाबाजी कर और नशा कर क्षेत्र में शिक्षा का माहोल बिगाड़ रहें हैं जो अनुचित है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि विगत दिनों मानुषमुरिया मध्य विद्यालय प्रांगन में भी कुछ लोग शराब पीकर बोतल फेंका था और मुख्य द्वार पर लगे ताला को जाम कर दिया था जिसकी सूचना बड़शोल पुलिस को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी और क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की थी. मुखिया ने कहा कि पुलिस की गश्ती के बावजूद भी क्षेत्र में अड्डाबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है और शरारती तत्वों द्वारा लगातार विद्यालय परिसर को अड्डाबाजी और नशा के सेवन करने का अड्डा बना रहें हैं जो चिंता का विषय है. उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि इसपर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में अड्डा बाजी कम हो सके और शिक्षा का माहौल बना रहे.







