नई दिल्ली : महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के भविष्य को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों के बीच संकेत मिले हैं कि वह केंद्र सरकार के प्रस््तावित परिसीमन बिल का समर्थन कर सकती है, हालांकि पार्टी ने इसके लिए बड़ी शर्त रख दी है. एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के परिसीमन बिल का समर्थन करेगी. हालांकि उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रख दी कि केंद्र सरकार सभी राज्यों में लोकसभा की सीटों की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रावधान करे. सुप्रिया सुले की यह घोषणा इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि विगत बजट सत्र के दौरान एनसीपी (एसपी) ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया से जुड़े केंद्र सरकार के संविधान संशोधन बिल के विरोध में मतदान किया था. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के भविष्य को लेकर अभी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मीडिया में आ रही रिपोर्टों के अनुसार शरद पवार की पार्टी के कई विधायक भाजपा नीत एनडीए में शामिल होने का विचार कर रहे हैं. इन अटकलों की बीच सुप्रिया सुले का यह बयान पार्टी के सोच में आ रहे बदलाव की ओर इंगित करते हैं. विगत कुछ दिनों से मीडिया में आ रही रिपोर्टों के अनुसार पार्टी के कई नेता भाजपा नीत एनडीए का दामन थामना चाहते हैं. इस बीच विगत कुछ दिनों से आ रही खबरों के अनुसार एनसीपी के कई वरीय नेता भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ कई बार बैठकें भी कर चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सुप्रिया सुले ने एक अखबार से बात करते हुए कहा है कि अगर केंद्र सरकार परिसीमन बिल में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का संशोधन करती है तो हम उसका समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि वे कोई नई बात नहीं कर रहीं. उनकी पार्टी ने हमेशा यही कहा है कि बिल में अगर ये संशोधन कर दिये जाएं तो वे इस बिल का समर्थन करेंगी. उन्होंने कहा,’हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है.’







