बहरागोड़ा : बीते कई दिनो से हो रही बारिशों के कारण बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में गरीब परिवारों के कच्चा मकान मिट्टी और पुआल के होने के कारण धसने के कगार पर है. इसके चलते ग्रामीण सोमाय मुर्मू, रुम्पी बारीक, जोत्शना रानी भोल, छबी रानी चंद, संध्या रानी भोल ने पंचायत के मुखिया राम मुर्मू के समक्ष अपनी समस्या को रख सहयोग करने की मांग की. मुखिया राम मुर्मू ने विधायक समीर मोहंती को दूरभाष के माध्यम से असहाय परिवारों को मदद करने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पाकर विधायक श्री मोहंती ने तत्काल संज्ञान लेते हुए परिवारों को सहयोग करने के लिए तिरपाल भेजवाया और आगे उक्त परिवारों को झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली आबुआ आवास योजना में नाम जोड़कर पक्का मकान दिलवाने का आश्वासन दिया है. मौके पर मुखिया राम मुर्मू, तारक घाटवारी, बिस्वजीत राणा, पंकज भोल, पिकु दास, बिनंदो पतर समेत अन्य ने विधायक द्वारा उपलब्ध कराएं गये तिरपाल को प्रभावित परिवार के बीच जाकर उपलब्ध कराया.




