जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर से 45 कांवरियों का एक गत्था शनिवार संध्या 4 बजे सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा. कांवरियों का ग्रुप सुल्तानगंज में जल उठाने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी. देवघर में भोले बाबा का दर्शन गंगाजल से जलाभिषेक और पूजन करने के बाद 2 अगस्त को रात्रि में देवघर से निकलकर सीधे बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में आकर सोमवार 3 अगस्त को सुबह महाकाल का गंगाजल से जलाभिषेक करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के सदस्यों ने बताया कि सुल्तानगंज से लाए हुए गंगाजल से परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के महाकाल का जल से सालों भर जलाभिषेक कर पूजन किया जाएगा. रास्ते में कीर्तनीया ग्रुप कोच बस के अंदर भजन कीर्तन करते हुए भक्ति मय माहौल में भोलेनाथ के शरण में रहेंगे.




