जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को मुसाबनी थाना परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी), अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा, अंचल निरीक्षक मुसाबनी तथा मुसाबनी अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान एसएसपी ने क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने पर विशेष जोर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए. एसएसपी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित होनी चाहिए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके.




