जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के पास रौनक एग रोल दुकान के समीप शुक्रवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली. जानकारी के अनुसार, सोनारी आदर्शनगर निवासी चंदना दास अपनी ननद के साथ चाउमिन खाने के लिए रौनक एग रोल पहुंची थी. इसी दौरान बाइक पर आए दो अपराधियों ने उनके गले से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है.




