बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के तारुआ गांव में बड़सोल मंडल भाजपा की बैठक हुई. बैठक में संगठन को धरातल पर लाने के लिए बूथ शक्तिकरण पर जोर दिया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह ने की. बैठक में संयोजक, सह संयोजक व दो शक्ति केंद्रों के नेताओं का चयन किया गया.पार्टी नेताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, ‘तिरंगा यात्रा’, ‘हर घर तिरंगा’, एसआईआर व जनसंपर्क अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई. (नीचे भी पढ़े)
कार्यकर्ताओं ने पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मंडल प्रभारी कृष्णा पाल, श्रीवत्स घोष, गौरी शंकर, राखोहरी मुखी, कवि बट्टाबयाल, स्वपन डे, मिहिर कुमार दत्त, तपन कुमार डे, उत्तम दत्त, अरुण डे, कृष्ण रानी डे, सदाशिव डे, हरिहर दत्त सहित अन्य उपस्थित रहे.




