मेदिनीनगर (पलामू) : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. सर्वप्रथम शिबू सोरेन की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अगुआ थे. उन्होंने शोषण, दमन, अन्याय, महाजनी प्रथा व सूदखोरी के खिलाफ संघर्ष किया.झारखंड अलग राज्य के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया. आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए.गरीबों, आदिवासियों, शोषितों व वंचितों के हक के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करते रहे. (नीचे भी पढ़े)
झारखंड अलग राज्य बनने के बाद वे कम समय के लिए तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री बने.उनका निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था. उनका समर्पण और संघर्ष हम सबों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा. मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि शिबू सोरेन के विचारों को अपना कर हमें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है. रविकांत कुमार ने शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की. इस अवसर पर विवेक कुमार, कृष्ण राम, आयुष कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार, जयपाल मोची, अमन कुमार, संजय मिस्त्री, संजय चौरसिया, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, मिथलेश पासवान, उपेन्द्र रजक, राजू राम, उमेश पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर गुरु जी की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई.




