रांची / जमशेदपुर : झारखंड में मंगलवार को सबसे अधिक बारिश रांची के कांके में 76 मिमी रिकॉर्ड की गयी है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां जिले का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को जमशेदपुर में भी सुबह से तिखि धूप खिली रही, जहां लोग उमस भरी से परेशान रहे. इस दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में अधिकांश जिले में अगले 5 दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. बुधवार को कोल्हान सहित गढ़वा, पलामू, लातेहार, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज जिले में भारी बारिश का अनुमान है. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार को जिलेवार अधिकतम व न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम
रांची — 31.2 डिग्री — 23.4 डिग्री
जमशेदपुर — 35.4 डिग्री — 26.2 डिग्री
डाल्टेनगंज — 34.0 डिग्री — 26.3 डिग्री
बोकारो — 34.1 डिग्री — 26.5 डिग्री
चाईबासा — 35.8 डिग्री — 24.8 डिग्री
देवघर — 33.5 डिग्री — 25.7 डिग्री
गुमला — 30.5 डिग्री — 24.3 डिग्री
हजारीबाग — 33.9 डिग्री — 25.6 डिग्री
खूंटी — 31.7 डिग्री — 24.5 डिग्री
लोहरदगा — 29.0 डिग्री — 24.4 डिग्री
पाकुड़ — 34.7 डिग्री — 27.8 डिग्री
सरायकेला — 36.7 डिग्री — 26.3 डिग्री
दुमका — 33.3 डिग्री — 27.4 डिग्री
सिमडेगा — 31.6 — 25.4 डिग्री




