पोटका : जमशेदपुर खनन विभाग अवैध खनन के खिलाफ एक्शन मोड में हमेशा रहती है और कार्रवाई भी करती है. इस कड़ी में मंगलवार को कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध पत्थर लदे वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु जिला खनन कार्यालय को प्रेषित कर दिया है .(नीचे भी पढ़े)

मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कोवाली पुलिस द्वारा थानां क्षेत्र के कोवाली टोला नूतनडीह पुराना आंगनबाड़ी केंद्र के समीप से ग्रीन पत्थर तथा क्वार्टराइज़( क्वाज) पत्थर लदा वाहन एचआर 73 बी / 3808 को रोका गया .चालक द्वारा पुलिस को किसी प्रकार का वैध कागजात नही दिखाने के बाद पुलिस ने इसे जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन कार्यालय को अग्रेषित कर दिया है .







