चाकुलिया: चाकुलिया के टाउन हॉल परिसर में आयोजित गुरूजी शिबु सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित जोहार यात्रा समापन व श्रद्धांजलि सभा में बहरागोड़ा की जिला पारिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू और मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मू अपने समर्थक पप्पू गिरी,कृष्णा मान्ना,मलय पैड़ा,कालू चंद,सोमनाथ राणा, सोमनाथ बेरा, विश्वजीत राणा,तुहीन राणा और मार्शल बास्के के साथ झामुमो में शामिल हो गए. (नीचे भी पढ़े)
सभी सदस्यों को घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि गुरूजी शिबु सोरेन के आदर्शो से प्रभावित होकर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नीति से प्रभावित होकर वे भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए है. उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी पूर्वक संपन्न करेंगे.







