• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 24, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mgm bed shortage : एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बेड का संकट, गंभीर मरीजों का फर्श पर लेटाकर हो रहा इलाज

Jamshedpur mgm bed shortage : एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बेड का संकट, गंभीर मरीजों का फर्श पर लेटाकर हो रहा इलाज
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप का असर अब कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल पर साफ दिखाई देने लगा है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण इमरजेंसी वार्ड में बेड की भारी कमी हो गई है. हालात ऐसे हैं कि कई गंभीर मरीजों का इलाज फर्श पर लिटाकर करना पड़ रहा है, जबकि कुछ मरीजों को कुर्सी पर बैठाकर ही सलाइन चढ़ाई जा रही है. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती तो कर लिया जाता है, लेकिन बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है. इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

पोटका निवासी विजय सरदार ने बताया कि पिछले दो दिनों से उन्हें तेज बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत थी. सोमवार सुबह इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने की सलाह दी. लेकिन बेड नहीं मिलने के कारण उन्हें कुर्सी पर बैठाकर ही सलाइन चढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जब अस्पताल कर्मियों से बेड के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला कि “बेड खाली होने पर दे दिया जाएगा.” (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, पटमदा के नूतनडीह निवासी शुरू उरांव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सर्दी और खांसी की समस्या थी. दवा खाने के बावजूद आराम नहीं मिला. वह ठेकेदारी का काम करती हैं. मंगलवार सुबह दवा खाकर काम पर गई थीं, लेकिन अचानक उल्टी होने लगी और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. इसके बाद परिजन उन्हें एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच के बाद भर्ती तो कर लिया, लेकिन बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर लिटाकर सलाइन चढ़ाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

अस्पताल में बढ़ती भीड़ का मुख्य कारण इन दिनों वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को माना जा रहा है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इमरजेंसी पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है. मरीजों के परिजनों का कहना है कि सरकार और अस्पताल प्रबंधन को तत्काल अतिरिक्त बेड और संसाधनों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके और उन्हें फर्श पर इलाज कराने जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े. वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है. बेड खाली होते ही मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है और सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत
खबर

Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

September 24, 2026
Jamshedpur rural police search operation – एमजीएम थाना क्षेत्र व चाकुलिया जंगल में चला सर्च अभियान, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद
खबर

Jamshedpur rural police search operation – एमजीएम थाना क्षेत्र व चाकुलिया जंगल में चला सर्च अभियान, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

September 24, 2026
jamshedpur flood alert : जमशेदपुर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा के ब्यांगबिल व खरकई डैम का फाटक खोला गया
खबर

jamshedpur flood alert : जमशेदपुर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा के ब्यांगबिल व खरकई डैम का फाटक खोला गया

September 23, 2026
Next Post
jamshedpur rural sawan mahotsav-जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को

jamshedpur rural sawan mahotsav-जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को

saraikela rit police action-आरआईटी पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को धर दबोचा, भेजा जेल

saraikela rit police action-आरआईटी पुलिस को मिली सफलता, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को धर दबोचा, भेजा जेल

Durand Cup- डूरंड कप में पिछड़ने के बाद दिल्ली एससी की शानदार वापसी, जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया

Durand Cup- डूरंड कप में पिछड़ने के बाद दिल्ली एससी की शानदार वापसी, जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News