• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshepur arrival of sant guru ravidas ji maharaj birth place soil : जमशेदपुर पहुंची गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी, जोरदार स्वागत

jamshepur arrival of sant guru ravidas ji maharaj birth place soil : जमशेदपुर पहुंची गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी, जोरदार स्वागत
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचने पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में रांची से निकली कलश यात्रा के जमशेदपुर पहुंचने पर सोनारी मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे. सभी ने ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पवर्षा, गुरु वंदना और जय गुरु रविदास के गगनभेदी जयघोषों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया. पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला. स्वागत के उपरांत कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए, श्रद्धापूर्वक माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाये रखा. यात्रा के स्वागत में जनसमूह की उमड़ी आस्था और उत्साह ने पूरे आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

भाजपा ने बताया कि सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर में यह पवित्र कलश आगामी 15 दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन के लिए स्थापित रहेगा, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गुरु रविदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रेरणास्रोत हैं. काशी से लौहनगरी जमशेदपुर लायी गई यह पवित्र मिट्टी केवल संत गुरु रविदास जी के उन अमर विचारों और आदर्शों का प्रतीक है, जिन्होंने सदियों से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है. पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने संत परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता के मूल्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहा है. संत गुरु रविदास जी जैसे महान संतों के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और सामाजिक सौहार्द, सेवा तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. (नीचे भी पढ़े)

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से यह संदेश दिया कि मानव मात्र एक समान है और समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता एवं समरसता में निहित है. आज जब समाज को एकजुट रखने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता है, तब उनके विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कलश यात्रा देशभर में संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक पावन अभियान है. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया. उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर बनारस से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा जमशेदपुर की पावन धरा पर पहुंची है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है. भाजपा का उद्देश्य है कि संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए. पार्टी के कार्यकर्ता उनके विचार और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. संत रविदास जी ने कहा था ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न’. उनके इस स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार निरंतर गरीब, दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है. (नीचे भी पढ़े)


पांच सदस्यीय समिति मिट्टी कलश लेकर पहुंची जमशेदपुर :भाजपा जमशेदपुर महानगर के पांच सदस्यीय समिति रांची से कलश लेकर जमशेदपुर पहुंचे. इसमें जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र राय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी, जिला मंत्री मुचिराम बाउरी, पीके करूवा एवं शंभु राम शामिल थे. कलश यात्रा के स्वागत के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, पोरेश मुखी, अमित अग्रवाल, नीलू मछुआ, सागर राय, सोनू ठाकुर, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी, मंडलाध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, मारुति नंदन पांडेय, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा, प्रकाश दुबे, दिलीप पासवान, अबु अशरफ, मीरा शर्मा, संगीता शर्मा, संगीता लोधी, सीमा दास, चंचल भाटिया, शुक्ला हलदर, जया शर्मा, मधुमाला समेत अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur abm college- एबीएम कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित
खबर

jamshedpur abm college- एबीएम कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

August 5, 2026
jamshedpur rural awareness campaign- चाकुलिया थाना प्रभारी ने शांतिनगर चौक पर चलाया जागरूकता अभियान, डायन प्रथा और नशा के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
खबर

jamshedpur rural awareness campaign- चाकुलिया थाना प्रभारी ने शांतिनगर चौक पर चलाया जागरूकता अभियान, डायन प्रथा और नशा के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

August 5, 2026
jamshedpur abm college- एबीएम कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खबर

jamshedpur abm college- एबीएम कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

August 5, 2026
Next Post
Jamshedpur rural shravan mahotsav : जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को, ब्रह्मर्षि समाज की महिलाएं दिखाएंगी अपना हुनर

Jamshedpur rural shravan mahotsav : जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को, ब्रह्मर्षि समाज की महिलाएं दिखाएंगी अपना हुनर

jamshedpur rural sports- हर्ष एकादश ने जीता शिबू सोरेन मेमोरियल कप, राहुल स्पोर्टिंग को दी मात,  घाटशिला विधायक ने किया पुरस्कृत

jamshedpur rural sports- हर्ष एकादश ने जीता शिबू सोरेन मेमोरियल कप, राहुल स्पोर्टिंग को दी मात, घाटशिला विधायक ने किया पुरस्कृत

jamshedpur bjp : भाजपा सोनारी मंडल ने किया विशेष आमंत्रित सदस्य जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत, भाव विभोर हुए कार्यकर्ता

jamshedpur bjp : भाजपा सोनारी मंडल ने किया विशेष आमंत्रित सदस्य जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत, भाव विभोर हुए कार्यकर्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News