जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 8 में मंगलवार रात एक दुखद घटना सामने आई है. यहां रहने वाले 18 वर्षीय रोहित रविदास ने देर रात घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)

रात में किसी से हुआ था विवाद, नशे में लौटा था घर : प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित मंगलवार की रात कहीं से विवाद करके घर लौटा था. वह नशे की हालत में था और काफी तनाव में दिख रहा था. घर आने के बाद उसने रात का खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया. देर रात परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा. जहां तुरंत उसे फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
नौ महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह : परिजनों ने बताया कि रोहित का करीब नौ महीने पहले ही चक्रधरपुर की लड़की से प्रेम विवाह हुआ था. इस अचानक हुई घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.




