बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया लैम्पस के पास सरकारी भूमि को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिसकी शिकायत पंचायत के मुखिया राम मुर्मु ने उपायुक्त से की थी. मुखिया के शिकायत पर अंचल कर्मियों ने सीओ के निर्देश पर कब्जा स्थल पहुंचकर भूमी की मापी की गई और अंचल कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को 15 दिनों के भीतर कब्जा किए गए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कर्मियों ने कहा की 15 दिनों के भीतर कब्जा किए भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया गया तो उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर मुखिया राम मुर्मू, कालू चंद, छोटना दास गुप्ता, मुन्ना दास, मलय पैड़ा, तुहीन राणा, भोला नाथ भोल, विश्वजीत राणा, सोमनाथ राणा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.




