जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में बुधवार सुबह सुवर्णरेखा नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. बताया गया कि सुबह में कुछ लोग नदी किनारे नहाने के लिए गए थे, तभी लोगों ने शव को तैरते देखा. फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अचानक हुई इस घटना से आसपास में लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए थे. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.




