रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: बंगाली एसोसिएशन, चक्रधरपुर द्वारा आयोजित 51वें रक्तदान शिविर में उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रुंगटा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रदीप मुखर्जी ने उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया.मुकुंद रुंगटा ने कहा कि बंगाली एसोसिएशन वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है.(नीचे भी पढ़े)

विशेष रूप से रक्तदान जैसे महाअभियान के माध्यम से संस्था जरूरतमंदों को जीवनदान देने का कार्य कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है.उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया और अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया.




