जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा हायर पेंशन स्कीम इपीएस 95 को लेकर की गयी पहल बड़ी नजिर पेश की है. यहीं वजह है कि कई कंपनियों के कर्मचारियों के यूनियन और प्रबंधन भी टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन से टिप्स ले रही है. इस कड़ी में टाइटन कंपनी प्रबंधन के अधिकारी और टाइटन इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी जमशेदपुर पहुंचे. इन लोगों ने टाटा स्टील के एकाउंट के चीफ अवनिश अरुण और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत अन्य लोगों के साथ मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)
इस मुलाकात के दौरान इन लोगों ने जानकारी ली कि कैसे इपीएस 95 को लेकर वे लोग अपनी आवाज को उठा सकते है क्योंकि उनको छूट प्राप्त इपीएफओ के दायरे में होने के कारण इपीएस 95 का लाभ नहीं दिया जा रहा है. पहले टाटा स्टील के दावे को भी खारिज कर दिया गया था. लेकिन बाद में मैनेजमेंट के अधिकारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के नेतृत्व में लड़ी गयी लड़ाई के बाद केंद्र सरकार ने पहल की और स्थानीय स्तर पर आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह ने पहल की, जिसके बाद सारे कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को इपीएस 95 का लाभ मिला. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी जानकारी लेने के लिए ही टाइटन इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सुंदर राजन, सचिव भाष्कर, कोषाध्यक्ष मिस मेरी और टाइटन मैनेजमेंट के एचआर की टीम यहां पहुंची. पहले जेनरल ऑफिस में मीटिंग हुई. बाद में ये लोग टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचे. यहां अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने सभी का स्वागत किया और यूनियन की गतिविधियों की जानकारी दी. यहां डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह और उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने उनको यूनियन के इतिहास की जानकारी दी. इस दौरान तय किया गया कि वे लोग टाटा मोटर्स का भी दौरा करेंगे.




