जादूगोड़ा : जादूगोड़ा पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रजनीश कालिंदी उर्फ बाबू को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में घाटशिला जेल भेज दिया. आरोपी डुगरीडीह (मौजा मेचूया) का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, नवरंग मार्केट निवासी दीपक कुमार ठाकुर ने 4 अगस्त को जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि उनके यहां से 18 हजार रुपये नकद और दो हेडफोन, जिनकी कीमत करीब तीन हजार रुपये है, चोरी हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में जादूगोड़ा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रजनीश कालिंदी उर्फ बाबू निवासी मेचूया टोला, डुगरीडीह, थाना जादूगोड़ा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए नकद रुपये और दोनों हेडफोन भी बरामद कर लिए. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए घाटशिला जेल भेज दिया गया.







