रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहम मीटिंग की. विधानसभा का सत्र 6 से 12 अगस्त तक होना है. रांची के डॉ श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (एटीआइ) में सत्ता पक्ष के सारे विधायकों के साथ उन्होंने मीटिंग की. इस दौरान सत्ताधारी पार्टी के मंत्री भी मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू भी थे. इस मीटिंग में आगामी सत्र के सफल, सार्थक एवं सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के अलावा अगर सत्ता पर हमला किया जाता है तो कैसे बचाव किया जाना है, इसकी रणनीति तय की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

छात्र आंदोलन को लेकर भी चर्चा की गयी, जिसमें सारे विधायकों और मंत्रियों ने कहा कि इस मामले में वार्ता किया जाना चाहिए और कार्रवाई से सबको अवगत कराना चाहिए. ऐसा मैकेनिज्म बने ताकि इस तरह के पेपर लीक और परीक्षा में कदाचार नहीं हो सके. इस दौरान सारे विधायकों को तत्काल सारे एरिया का रिपोर्ट तैयार रखने को कहा और सबको उपस्थित रहकर विधानसभा में अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराने को कहा.




