प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद ( 21) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह गुरुवार की सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था. इस दौरान उसकी क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गयी, इससे अबान अहमद की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में उसके चार साथी भी सवार थे. घायल चारों को स्थानीयअस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां पर एक की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. बाद में उसने भी दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहे अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़े)
हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.इसकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने करते हुए बताया कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है. साथ में उसके एक दोस्त सोनू की भी जान चली गई. तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.प्रयागराज से झांसी आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खिल्ली में डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछ भेजा गया। यहां दो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया. एक घायल ने जो बताया उससे पुलिस के होश उड़ गए। उसने बताया कि मृतकों में एक अबान है, जो माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है. शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है.




