• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 8, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Srinath university new batch launching : श्रीनाथ शंखनाद 2026 के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ आगाज़, शिक्षा और शिक्षकों में गुणात्मक सुधार पर हुआ गहन मंथन

Srinath university new batch launching : श्रीनाथ शंखनाद 2026 के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ आगाज़, शिक्षा और शिक्षकों में गुणात्मक सुधार पर हुआ गहन मंथन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय का ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ का आयोजन जमशेदपुर के एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में हुई. इस कार्यक्रम में नव-नामांकित विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआइआइ झारखंड के अध्यक्ष दिलू पारीख थे जबकि सम्मानित अतिथि रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के डीजीएम रवि एस राजहंस, ओरेकल इंडिया के सीनियर एसडीएम अनिमेष आनंद, झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सदस्य धर्मेंद्र प्रधान, डियाडा के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर दिनेश रंजन थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील केडिया तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार कौशिक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ. मुख्य अतिथि दिलू पारिख ने अपने संबोधन में कहा कि “स्टूडेंट्स, आज आपकी एक महत्वपूर्ण यात्रा आरंभ हो रही है, जो आपके आगे के जीवन की राह तय करेगी. आप उत्तरदायित्व निभाने वाले और नई चीजों को अपनाने वाले बनें. विद्यार्थियों, आप अनुशासित रहें. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

आप केवल कक्षा में ही न पढ़ें, बल्कि कक्षा के बाहर भी काफी चीजें हैं सीखने के लिए, आपको उन्हें भी आत्मसात करना चाहिए. यही सारी चीजें आपको व्यावसायिक रूप से तैयार करेंगी. मेरी ओर से सफलता का मूल मंत्र यही है कि आप बड़े सपने देखें और कठिन परिश्रम करें, ताकि वे सपने सच हो सकें. जीवराज सिंह संधू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि आप फोन को अपने साथ रखते हैं, लेकिन यह आप पर है कि आप उसका समुचित और उचित उपयोग कैसे करेंगे? आपके हाथ में फोन के रूप में एक बहुत बड़ी शक्ति है. अब आपको समझना है कि आप इसका प्रयोग अपने जीवन में कैसे करते हैं. आप अपने जीवन में मूल्यों को अपनाएं, यह आपके अंदर नैतिकता के गुण विकसित करेंगे. साथ ही आप दलीय भावना के साथ आगे बढ़ें. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने अपने नव-नामांकित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो आज यहां तक पहुंचे हैं, इसमें आपका अथक परिश्रम रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही आपके माता-पिता की तपस्या का यह फल है कि आज आप उच्च शिक्षा लेने के लिए श्रीनाथ विश्वविद्यालय से जुड़े हैं. आने वाले वर्षों में आप प्रोफेशनल डिग्री लेकर यहां से निकलेंगे. आपके आगे का भविष्य आपके आने वाले वर्ष तय करेंगे. आपको आज के समय में यदि सर्वाइव करना है, तो आपको मल्टी-टैलेंटेड बनना होगा. साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि आप हमें सहयोग करें, आपका बच्चा अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगा. इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘श्रीवाणी’ के वार्षिक अंक का विमोचन भी हुआ. साथ ही डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ जे राजेश ने स्टूडेंट्स को परिश्रम करने और अनुशासित रहने की शपथ भी दिलवाई. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. कुल सचिव डॉ याहिया मजूमदार ने स्टूडेंट्स को श्रीनाथ विश्वविद्यालय से पीपीटी के माध्यम से परिचित करवाया. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. नव-नामांकित विद्यार्थियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक शंभु महतो तथा संध्या महतो उपस्थित रहे. नव-नामांकित विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. “श्रीनाथ शंखनाद 2026” के सफल आयोजन में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ जे राजेश, एचआर रविकांत, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युंजय महतो, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह एवं अन्य शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की भूमिका उल्लेखनीय रही.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन
खबर

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

August 7, 2026
Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला
खबर

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

August 7, 2026
Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post
Jamshedpur jugsalai demand : जुगसलाई नगर परिषद में आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने का उठा मुद्दा, दो वार्ड सदस्यों ने बढ़ाया दबाव

Jamshedpur jugsalai demand : जुगसलाई नगर परिषद में आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने का उठा मुद्दा, दो वार्ड सदस्यों ने बढ़ाया दबाव

jharkhand vidhansabha- झारखंड विस में दिवंगत नेताओं, शहीदों व हादसों के पीड़ितों को दी गयी श्रद्धांजलि, मास्क पहनकर सदन पहुंचे भाजपा विधायक, जेपीएससी मुद्दे को लेकर भाजपा- जदयू का प्रदर्शन

jharkhand vidhansabha- झारखंड विस में दिवंगत नेताओं, शहीदों व हादसों के पीड़ितों को दी गयी श्रद्धांजलि, मास्क पहनकर सदन पहुंचे भाजपा विधायक, जेपीएससी मुद्दे को लेकर भाजपा- जदयू का प्रदर्शन

Jamshedpur found dead body identified : मानगो नदी में दिखे शव की जाकिरनगर निवासी जाकिर आलम के रूप में हुई पहचान, पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी

Jamshedpur found dead body identified : मानगो नदी में दिखे शव की जाकिरनगर निवासी जाकिर आलम के रूप में हुई पहचान, पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News