जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस जमशेदपुर में मनाया गया. जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित शहीद स्थल पर निर्मल दा को नमन करने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे. उन्होंने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद की बलिवेदी पर माथा टेका. उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. इस मौके पर निर्मल महतो के छोटे भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की पत्नी विधायक सविता महतो भी मौजूद थी. (नीचे भी पढ़ें)

वही, इस कार्यक्रम के दौरान कोल्हान के लगभग सारे विधायक मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक शहीद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है. अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए अनेक लोगों ने अपना लहू बहाया और संघर्ष किया. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसे सभी वीरों और आंदोलनकारियों को वे नमन करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा याद किया जाता रहेगा. उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल दा हमारे झारखंड अलग राज्य के बड़े नेता थे और उनकी अगुवाई में राज्य को अलग बनाने के लिए काफी मेहनत की. (नीचे भी पढ़ें)
सभी ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे के नारे लगाये. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए शहीदों को याद किया और छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा के विरोध करने पर कहा कि भाजपा का काम ही है अपना छाती पिटना. वहीं इस मामले में कर रही है और बेवजह की राजनीति कर रही है. सरकार छात्रों के मुद्दे पर गंभीर है और गंभीरता से कदम उठा रही है.




