जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर उनकी हत्या के घटनास्थल जमशेदपुर के बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस पर शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सुदेश महतो ने बिस्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का बलिदान झारखंड के इतिहास में अमर है. उन्होंने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा सांसद ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड आंदोलन के महानायक एवं वीर शहीद निर्मल महतो 39वें शहादत दिवस के अवसर पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं उलियान, कदमा स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं नमन किया. इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो का जीवन और बलिदान झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो ने झारखंड के लोगों के हक और अधिकार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं युवा पीढ़ी को जनसेवा और झारखंड के विकास के लिए प्रेरित करते हैं. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, कमलेश सिंह, दीपू सिंह, बलबीर मंडल, विजय तिवारी, नागेंद्र पांडे, रविंद्र सिंह सिसोदिया, विनोद राय, प्रशांत पोद्दार, आनंद कुमार, जुगनू वर्मा, मारुति नंदन पांडे, नारायण महतो, मनीष पांडे, अमर सिंह, जेपी सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, मोंटी अग्रवाल, नवजोत सिंह सोहेल, विजय कुमार सिंह, राहुल कुमार, सत्येंद्र यादव, जसवंत महतो, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.




