जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत विश्वविद्यालय कैंपस को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. कुलपति डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में इस कार्य के लिए बायोटॉक्सा ड्रग एनालिसिस नामक मशीन का संस्थापन किया गया है, जो विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुदृढ़ एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस उपकरण की मदद से छात्राओं में नशे की आदत की पहचान कर उन्हें इसके गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकता है. इस उपकरण के संचालन का प्रदर्शन विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं लिए किया गया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस उपकरण का उद्घाटन किया जाएगा और विश्वविद्यालय को पूर्ण रूप से नशा मुक्त करने का संकल्प लिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस उपकरण के संचालन के प्रदर्शन के अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स ङॉ किश्वर आरा, ङॉ सुधीर कुमार साहू, डॉ राजेंद्र कुमार जायसवाल, डॉ ग्लोरिया पुर्ती, डॉ सनातन दीप, डॉ रत्ना मित्रा, डॉ कामिनी कुमारी, डॉ राजेंद्र जायसवाल डॉ नूपुर अन्विता मिंज, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ रिजवाना परवीन, डॉ डी पुष्पलता, डॉ रितेश कुमार ठाकुर, डॉ सुनीता कुमारी व अन्य शिक्षक, तकनीकी कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे.




